कई MoU पर हस्ताक्षर कर हैदराबाद हाउस में लिखी गई भारत-इंडोनेशिया की दोस्ती की नई इबारत, PM बोले- हमारा सहयोग और मजबूत होगा

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और इंडोनेशिया के बीच MoUs का आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि देश था और यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि जब हम गणतंत्र के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो इंडोनेशिया एक बार फिर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बना है। मैं राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का भारत में हार्दिक स्वागत करता हूं।

इसे भी पढ़ें: Brahmos लेने भारत पहुंचे इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति, होने वाला है बड़ा ऐलान

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा कि मैं भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में मुझे दिए गए सम्मान के लिए अपनी सर्वोच्च कृतज्ञता दोहराना चाहता हूं। आज राष्ट्रपति ने मेरा बहुत सम्मान के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार तथा मेरे और मेरी सरकार के बीच बहुत गहन और बेहद स्पष्ट चर्चा हुई। हमने साझा हित के कई प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की। हम आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं। मैंने अपनी टीम को विनियमन को तेज करने, नौकरशाही को कम करने और भारत-इंडोनेशिया के साझा द्विपक्षीय हितों को सबसे आगे रखने के निर्देश दिए हैं।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर बृहस्पतिवार रात यहां पहुंचे। प्रबोवो सुबियांतो का गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत-इंडोनेशिया संबंधों में मजबूती आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में इंडोनेशिया की यात्रा की थी, जिस दौरान भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया। 

प्रमुख खबरें

IRDAI Distribution Reforms | बीमा खरीदना होगा आसान और सुरक्षित! IRDAI ने बनाए नए नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

CEC और EC चयन पैनल में LoP की मौजूदगी महज दिखावा, Supreme Court में बोले Justice Datta

Sam Altman और Dario Amodei की UN से अपील, AI के विकास पर बने वैश्विक सुरक्षा नियम

IIT Bombay छात्र Sahil Wakode की मौत पर Rahul Gandhi ने परिजनों से की बात, मदद का दिया भरोसा