By एकता | Jan 04, 2026
चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अमेरिका को वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को तुरंत रिहा करना चाहिए। चीन के अनुसार, वेनेजुएला के संकट को बातचीत और आपसी समझौते के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।
चीनी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में अपील की, 'अमेरिका राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे, उन्हें तुरंत आजाद करे और वेनेजुएला की सरकार को गिराने की कोशिशें बंद करे।' चीन ने अमेरिकी कार्रवाई को 'अंतरराष्ट्रीय कानून का सीधा उल्लंघन' करार दिया।