ठाणे में इमारत परिसर की दीवार का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे में एक आवासीय इमारत के परिसर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। नगर निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात मुंब्रा इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि जो दीवार गिरी है उसकी लंबाई करीब 10 फुट और ऊंचाई पांच फुट थी।

तड़वी ने कहा, ‘‘यह इलाका घनी आबादी वाला है। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। हमारे कर्मियों ने मलबा हटा दिया है ताकि किसी प्रकार का अवरोध पैदा नहीं हो या स्थानीय निवासियों के लिए कोई संभावित खतरा न हो।

प्रमुख खबरें

शेरों की धरती...इथोपिया की संसद में पीएम मोदी का भाषण सुन हिल गए दुश्मन!

जब कॉम्प्रोमाइज नहीं किया, तो फिल्मों से निकाल दिया गया, Malti Chahar के खुलासे ने सबको किया हैरान

टाटा सिएरा ने आते ही बाजार में मचा दी धूम, 24 घंटे में हासिल की 70,000 से ज़्यादा बुकिंग्स

फेंका जहरीला पानी! इमरान के समर्थकों के साथ ये क्या हो रहा? Video हिला देगा