दूसरी बार प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर शेयर हुई तस्वीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

लॉस एंजिलिस। ब्रिटेन के राजकुमार ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स’ हैरी और उनकी पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन मर्केल दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दंपति के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि (दंपति के पुत्र) आर्ची बड़ा भाई बनने वाला है। ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स दूसरे बार माता-पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।’’ परिवार में आने वाला बच्चा ब्रिटेश शाही परिवार का आठवां उत्तराधिकारी होगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के कई राज्यों में बिछी बर्फ की चादर, ठप पड़ी उड़ानें और यातायात

प्रिंस हैरी और अदाकारा मेगन ने मई 2018 में विंडसर कैसल में शादी की थी। आर्ची का जन्म 2019 में हुआ था। मेगन ने जुलाई 2020 में गर्भपात होने की जानकारी भी दी थी। दंपति शाही परिवार छोड़ उत्तरी अमेरिका में रह रहा है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Minister Mangal Prabhat Lodha ने किया दावा, इस बार Modi की लहर नहीं तूफान चल रहा है

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: तीसरे चरण का मतदान संपन्न, असम में सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

हरियाणा में गहराया सियासी संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने सैनी सरकार से वापस लिया समर्थन, कांग्रेस का दावा- बीजेपी खो चुकी है बहुमत

सीमा पर तनाव के बीच भारत में तैनात होंगे चीन के राजदूत, Xu Feihong के नाम पर जिनपिंग की मुहर