शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा...UP के निर्वाचन अधिकारी को हुआ गलती का एहसास! जानें किस बात के लिए मांगी माफी

By अभिनय आकाश | Oct 27, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने मंगलवार को एक माफीनामा जारी किया। यह माफीनामा मतदाता पर्ची में हुई गलती को लेकर लगे जातिगत भेदभाव के आरोपों पर की गई विवादास्पद टिप्पणियों के संबंध में था। एक्स पर UP CEO की एक पोस्ट में कहा गया है कि आधिकारिक अकाउंट से की गई टिप्पणियों को लेकर जो आक्रोश है, उस पर ध्यान दिया गया है। राज्य चुनाव निकाय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस हैंडल की पोस्ट में की गई टिप्पणियों का लहजा और तीखापन, उस तरह के संवाद के अनुरूप नहीं है जिसकी इस आधिकारिक हैंडल से अपेक्षा की जाती है। इन टिप्पणियों के कारण लोगों में जो वास्तविक आक्रोश पैदा हुआ है, उस पर हमने ध्यान दिया है। जो लोग इससे आहत हुए हैं या जिन्हें धक्का लगा है, उनसे हम दिल से माफी मांगते हैं। आगे से हमारा संवाद मर्यादित और औपचारिक होगा। यह माफी तब मांगी गई है जब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने वोटर स्लिप में गलत नामों की ओर ध्यान दिलाया।

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को जारी किया नोटिस


लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंह ने कहा चुनाव आयोग की यह टिप्पणी कि 'सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं है', और साथ ही यह कहना कि 'शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्ति को नहीं मारा, वरना सांप्रदायिकता के आरोप लगते' - यह साबित करता है कि भाजपा का एक एजेंट संवैधानिक पद पर बैठा है। ऐसे अधिकारी के रहते उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं; उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
 

प्रमुख खबरें

Delhi में 1 नवंबर को Congress का प्रदर्शन, Shivraj बोले- सत्ता के लिए फैला रहे अराजकता

Hockey India में संन्यास की अटकलें खारिज, Jarmanpreet Singh की नजर Los Angeles Olympics पर

78 साल का इतिहास... इज़राइल में कभी किसी पार्टी को नहीं मिला पूर्ण बहुमत, क्या इस चुनाव में बदलेगा पुराना इतिहास?

TASMAC का नया नियम: तमिलनाडु में 1,000 रुपये से अधिक की Liquor खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य