CM शिवराज का एक वीडियो हुआ वायरल, उत्तराखंड के चुनाव को लेकर की टिप्पणी

By सुयश भट्ट | Feb 11, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एमपी कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सीएम शिवराज से एक शख्स यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की स्थिति के बारे में बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:निजी अस्पताल में गोली चलने से अटेंडेंट हुआ घायल, देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद 

आपको बता दें कि वीडियो को शेयर करते हुए एमपी कांग्रेस ने लिखा है कि यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी की बेहद कमजोर स्थित की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। बीजेपी तो गई। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गुरुवार को जुबान फिसल गई थी। उन्होंने 5 राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनवा दी थी।

मंत्री से 5 राज्यों में हो रहे चुनाव को लेकर सवाल किया गया। इस पर गोविंद ने कहा कि राम मंदिर पीएम मोदी के सहयोग से और सीएम योगी के विशेष प्रयास से बना रहा है। तो चाहे उत्तरांचल हो चाहे गोवा हो, चाहे पंजाब हो या उत्तर प्रदेश हो सब जगह कांग्रेस का बहुमत होगा और कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

New Zealand के PM Luxon भी हुए PM Modi के मुरीद, बोले- भारत का Transformation शानदार

Christopher Nolan की The Odyssey को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी, बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट, भारत में स्टार कास्ट ने किया भव्य प्रीमियर

Ram Mandir-Badrinath दान विवाद: Sadhvi Niranjan Jyoti बोलीं, आस्था से खिलवाड़ महापाप है

INS Mahendragiri कमीशनिंग: Rajnath Singh बोले, Andhra Pradesh बन रहा देश का डिफेंस Powerhouse