कमला नेहरू अस्पताल से हुआ एक वीडियो वायरल

By Suyash Bhatt | Nov 09, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में सोमवार की रात भीषण आग ने शहर में काले धुएं का गुबार उड़ा था। जैसे ही वार्ड की खिड़कियों से धुआं निकलने लगा, लोगों ने अपने बच्चों को बचाने के लिए जगह से बाहर निकलने की कोशिश की जिनमें से चार की जान चली गई।

वहीं आग लगने के तुरंत बाद नगर निगम ने कई दमकल की गाड़ियां भेजीं। एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमे दिख रहा है ब्लॉक के ऊपर से आग की लपटे लगातार बढ़ रही थी और और धुएं का एक गहरा ढेर आसमान में दिखाई दे रहा था।

दरअसल ये वीडियो गोपाल यादव ने बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यादव ने बताया कि जैसे ही इमारत से निकल रहा काला धुआं सांप की तरह पूरे इलाके में फैल गया। इसने सभी का दम घोंटना शुरू कर दिया। और इसलिए नवजात के लिए सांस लेना आसान नहीं रहा होगा।

इसे भी पढ़ें:पीसीसी कार्यालय में बैठक के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मोबाइल फोन हुआ चोरी 

अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में लगी आग में चार बच्चों की मौत हो गई। हालांकि, सात बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया, प्रशासन ने दावा किया कि आग की घटना के कारण केवल चार बच्चों की मौत हुई।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा