राजस्थान के कोटा में IT JEE की तैयारी कर रहे युवक ने फंदा लगाकर जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

जयपुर। राजस्थान के कोटा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे 17 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिहार के मोतिहारी का निवासी आयुष जायसवाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए महावीर नगर क्षेत्र के सम्राट चौक के पास एक ‘पेइंग गेस्ट हाउस’ में रह रहा था। उसने बताया कि शनिवार रात तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों ने ‘पेइंग गेस्ट हाउस’ के मालिक को इसकी सूचना दी जिसने पुलिस को इस बारे में बताया। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra : ठाणे में घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे घायल

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। उन्होंने बताया कि वहां छात्र फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोटा में इस वर्ष अब तक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे किसी छात्र द्वारा खुदकुशी किए जाने का यह 11वां मामला है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा