इस दिल दीवाने पर वीरानी सी छायी, आप आए बहार आई... उमर अब्दुल्ला को लेकर इल्तिजा मुफ्ती ने कसा तंज

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2025

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो प्रशंसा की उसको लेकर पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती ने तंज कसा है। उन्होंने एक गाने का बोल लिखते हुए अब्दुल्ला पर निशाना साधा है। इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर पोस्ट में लिखा सारे जमाने पर मौसम सुहाने पर, इस दिल दिवाने पर वीरानी सी छायी। आप आए बहार आई। पीडीपी विपक्ष की भूमिका में है। चुनाव में इल्तिजा मुफ्ती सफल नहीं हो पाईं। हालांकि भविष्य की राजनीति तलाशने की दिशा में उनका सक्रियता इसी तरह से जारी भी है। वो लगातार इस कोशिश में लगी हैं कि सरकार पर अंकुश लगाया जाए, उनकी कमियां गिनाई जाएं। 

इसे भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी की जमकर की तारीफ, बोले- आपने अपना वादा 4 महीने में पूरा किया

उमर ने कहा कि प्रधानमंत्री जी, आपने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने का भी वादा किया था। लोग मुझसे इस बारे में पूछते रहते हैं और मैं उन्हें याद दिलाता रहता हूं कि पीएम मोदी ने चुनाव कराने का अपना वादा पूरा किया। मुझे विश्वास है कि जल्द ही यह वादा भी पूरा होगा और जम्मू-कश्मीर एक बार फिर इस देश का एक राज्य होगा। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी