AAP ने यूपी और बिहार के लिए तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम का किया एलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने आसन्न लोक सभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि सहारनपुर से योगेश दहिया, गौतमबुद्ध नगर से प्रोफेसर श्वेता शर्मा और अलीगढ़ से सतीश चंद्र शर्मा को आप का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

 

वहीं बिहार के लिए भी आप ने तीन प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आम आदमी पार्टी की PAC ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिये तीन नामों पर स्वीकृति प्रदान की है। किशनगंज से अलिमुद्दीन अंसारी, सीतामढ़ी डॉ.रघुनाथ कुमार और भागलपुर से ई.सतेन्द्र कुमार AAP के प्रत्याशी होंगे।

 

प्रमुख खबरें

अडाणी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट, जानें क्या है मूल कारण

प्रियंका ने संभाली रायबरेली-अमेठी की कमान, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया गया पर्यवेक्षक

Brazil Floods: ब्राजील में भारी बारिश और बाढ़ से 78 लोगों की मौत, 105 लापता

संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहते हैं मोदी, MP में बोले राहुल, जल-जंगल-जमीन पर अडानी जैसे लोगों की नजर