संजय सिंह की EC से मांग, कहा- अमित शाह और भाजपा के खिलाफ करें कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

नयी दिल्ली। AAP के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता के साथ बुधवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। दोनों लोगों ने  गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उनके अभियान पर प्रतिबंध लगाने, स्कूलों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने और दिल्ली के बच्चों का अपमान करने के लिए कार्रवाई करने की मांग की। 

ज्ञात हो कि गृह मंत्री ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर दिल्ली सरकार के एक स्कूल का फर्जी वीडियो प्रसारित किया था। बीजेपी के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने निर्माणाधीन एक सरकारी स्कूल के एक वीडियो को AAP को खराब रोशनी में दिखाने का प्रयास करते हुए ट्वीट किया था। हालांकि, अपने उत्साह में वह स्कूल के गेट पर लगे नोटिस को देखना भूल गए। जिसमें उल्लेख किया गया था कि स्कूल अक्टूबर 9, 2019 को SBV JJ कॉलोनी में शिफ्ट किया जा रहा है, क्योंकि उसका भवन पुराना हो गया है।

इसे भी पढ़ें: सीएए-NRC पर विपक्षों दलों की बैठक में AAP ने किया किनारा

AAP नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की और मांग की कि चुनाव आयोग फर्जी खबरें फैलाने के लिए गृह मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे। संजय सिंह ने कहा कि हमने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के खिलाफ एक फर्जी वीडियो प्रसारित करने और केजरीवाल सरकार के खिलाफ फर्जी प्रचार का सहारा लेने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है, बीजेपी के ऐसे झूठे प्रचारों पर चुनाव आयोग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

चाय के कप से ऑक्टोपस तक... Bigg Boss 20 का घर बना अजीबोगरीब सपनों की दुनिया, देखें क्या है खास

Kaushambi Firecracker Factory Blast: फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये हुआ

नेपाल की अंधेरी सुरंग में 9 दिनों तक मौत से जंग... हरे कृष्ण जाप से बची जान, जन्माष्टमी पर मिला संजय साह को नया जीवन!

WhatsApp AI Feature: बिना मैसेज पढ़े ग्रुप चैट की कैसे मिलेगी Summary, समझें आसान Process