AAP का दावा, बग्गा को पंजाब में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़काने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2022

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दावा किया कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा भड़काने की कोशिश करने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पार्टी ने भाजपा के प्रतिशोध के आरोप को खारिज कर दिया। एक ओर, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर 29 अप्रैल को पटियाला में हुई झड़पों का जिक्र किया, तो दूसरी ओर पंजाब पुलिस ने कहा कि उसने दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता बग्गा को एक अप्रैल को मोहाली में दर्ज एक मामले के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। एक अप्रैल की प्राथमिकी में 30 मार्च की बग्गा की उस टिप्पणी का जिक्र है, जो उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर भाजपा की युवा शाखा के विरोध प्रदर्शन के दौरान की थी। 

इसे भी पढ़ें: बग्गा की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

भारद्वाज ने पंजाब पुलिस की कार्रवाई का बचाव करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य की पुलिस ने पिछले महीने बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया था जब उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से “राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने और हिंसा भड़काने की कोशिश की” थी। भारद्वाज ने आरोप लगाया, इस तरह के बयानों के कारण, पंजाब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और अब बग्गा को गिरफ्तार कर लिया। उनके बयान सांप्रदायिकथे। भाजपा से जुड़े बहुत से लोग पटियाला में हिंसा भड़काने में शामिल थे। एक अप्रैल की प्राथमिकी आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी, जिसमें 153-ए (धर्म, जाति, स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), 505 (अफवाहबाजी) और 506 (आपराधिक धमकी) शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

IMF चीफ Kristalina Georgieva बोलीं, AI और Data Centres में भारी निवेश बढ़ाएगा महंगाई

संवैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि अब उनके परिवार का अहंकार बोल रहा है, राहुल गांधी पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

रेजीनगर में BJP की जीत तय बताकर हुमायूं कबीर ने दिए राजनीति छोड़ने के संकेत

Global South सहयोग की मुख्य नींव है कौशल विकास, Ghana में ITEC कार्यक्रम में बोले Jaishankar