पंजाब में AAP के CM फेस भगवंत मान पहुंचे काशी, दिल्ली मॉडल को बताया बेस्ट

By अमित मुखर्जी | Feb 25, 2022

आप के प्रत्यशियों में संजीवनी भरने आज भगवत मान काशी पहुंचे। पंजाब में वो मुख्यमंत्री पद के चेहरा भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम पंजाब में सरकार बनाने की स्थिति में है। 10 तारीख को बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली मॉडल सभी के लिए बेस्ट हैं। दिल्ली में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ और महिलाओं के मुद्दे पर बहुत काम हुआ हैं। यूपी में भी हम कुछ सीटों में दिल्ली मॉडल पर ही लड़ रहे है।

इसे भी पढ़ें: अपने दीवानों के लिए ख़ुशख़बरी लेकर आईं अभिनेत्री पूनम पांडे, इंटरव्यू में बताया कुछ ऐसा पढ़कर झूम उठेंगे आप

2014 के बाद से काशी पर सभी की निगाहें टिकी है। हम यूपी में नये हैं। जनता धीरे धीरे हमारे कामो को जान रही है। बिजली पानी, सड़क पर जैसे हमने काम किया वो मिशाल है। पंजाब की जनता तो पूरी तरह से बदलाव के मूड में है। यूपी में सीएम योगी बेरोजगारी पर कुछ भी नही कर पाये। हम अपनी पार्टी का प्रचार कर रहे है। एक दिन यूपी में भी हम सबके सामने खड़े होंगे। वाराणसी में हमारे दो प्रत्याशी खड़े है। उन्ही के लिये आज मैं आया हूं। पब्लिक को समझना होगा कि बाट कर नही बल्कि जोड़ कर चलने वालों को चुनना चाहिए।

प्रमुख खबरें

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें

Manickam Tagore का विवादित बयान, RSS की तुलना अल-कायदा से की

Bangladesh में जारी हिंसा के बीच अंतरिम सरकार पर Sheikh Hasina का बड़ा हमला, जानें क्या कहा?