अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला

By अनुराग गुप्ता | Feb 11, 2022

जालंदर। पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कैंपेनिंग बढ़ा दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने शुक्रवार अमृतसर में रोड शो किया। इस दौरान भगवंत मान चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि भगवंत मान अमृतसर के अटारी में रोड शो के दौरान कुलियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इसी बीच भगवंत मान की आंख पर कुछ आकर लगा। हालांकि भगवंत मान ने बताया कि उनकी आंख पर फूल आकर लगा है। 

अटारी रोड शो के दौरान हुई घटना के बाद भीड़ का कहना था कि भगवंत मान पर पत्थर आकर लगा है। जिसके बाद 4-5 मिनट के लिए गाड़ी में वापस बैठ गए और फिर उन्होंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर फूल दिखाया और बताया कि उन्हें फूल लगा है। जिसके बाद इस चर्चा पर विराम लग गया। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: साल 2002 से पटियाला शहरी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे अमरिंदर की प्रतिष्ठा लगी दांव पर 

गौरतलब है कि पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को अपना चेहरा बनाया है, जबकि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच में दिलचस्प लड़ाई हो सकती है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक