AAP ने जितेन्द्र सिंह तोमर का काटा टिकट, पत्नी को त्रिनगर सीट से बनाया उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2020

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र से अपने पूर्व मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का टिकट काट कर उनकी पत्नी प्रीति तोमर को नया उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी ने तोमर को त्रिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2015 विधानसभा चुनाव में तोमर का निर्वाचन निरस्त कर दिया था। नामांकन पत्र में शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी जानकारी देने पर उनका निर्वाचन रद्द किया गया।

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पार्टी से कहा कि मेरी पत्नी चुनाव लड़ेगी और पार्टी इस पर राजी हो गई है।’’ प्रीति तोमर ने सोमवार को ही नामंकन दाखिल कर दिया था। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और इसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार