नामांकन से पहले बोले केजरीवाल, भ्रष्टाचार खत्म कर दिल्ली को आगे ले जाना है उद्देश्य

arvind-kejriwal-says-his-aim-is-to-beat-corruption-take-city-forward
[email protected] । Jan 21 2020 11:13AM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक ओर हैं भाजपा, जद(यू), लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी ओर है स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का उद्देश्य आगामी चुनाव में उन्हें हराना है लेकिन उनका उद्देश्य भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘एक ओर हैं भाजपा, जद(यू), लोजपा, जजपा, कांग्रेस और राजद। दूसरी ओर है स्कूल, अस्पताल, पानी, बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा। मेरा उद्देश्य है भ्रष्टाचार को हराना और दिल्ली को आगे ले जाना। लेकिन उनका उद्देश्य है मुझे हराना।’’

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा बदल सकती है प्रत्याशी, सुनील यादव के नाम पर हो रहा पुनर्विचार

भाजपा, जद(यू), लोजपा, कांग्रेस और राजद दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। भाजपा ने जद(यू) और लोजपा से गठबंधन किया है वहीं कांग्रेस और राजद गठबंधन में हैं। दिल्ली में चुनाव आठ फरवरी को होने हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़