AAP सरकार ने लगाया दिल्ली का पानी जहरीला करने का आरोप, सैनी बोले- अपनी विफलता हम पर मढ़ रहे, अब मामले में हो गई EC की एंट्री

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2025

हरियाणा से दिल्ली को आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया के स्तर में वृद्धि के बढ़ते आरोपों के बीच, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कथित तौर पर हरियाणा सरकार को मंगलवार, 28 जनवरी दोपहर 12 बजे तक एक विस्तृत, तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने चुनाव आयोग का रुख किया और आरोप लगाया कि हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी में आपूर्ति किए जाने वाले पानी में अमोनिया का उच्च स्तर मौजूदा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को मंगलवार दोपहर तक मामले पर तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि लोगों को पानी से वंचित करना इससे बड़ा पाप कुछ भी नहीं है। भाजपा अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ना चाह रही है। हरियाणा से भेजे जा रहे पानी में जहर मिला रहे हैं. यह दूषित पानी इतना जहरीला है कि इसे दिल्ली में मौजूद जल उपचार संयंत्रों द्वारा उपचारित नहीं किया जा सकता है। भाजपा दिल्लीवासियों का सामूहिक नरसंहार करना चाहती है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें: नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही होंगे डिप्टी CM, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दिया जवाब 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों का तुरंत जवाब दिया और उन्हें आधारहीन दावे करने की केजरीवाल की आदत बताते हुए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। सीएम सैनी ने कहा कि आरोप लगाना और फिर जिम्मेदारी से भागना अरविंद केजरीवाल की आदत है। उन्होंने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं किया गया। सैनी ने कहा कि मैंने सुझाव दिया था कि हमें उस बिंदु पर पानी की गुणवत्ता की जांच करनी चाहिए जहां से हरियाणा से दिल्ली तक यमुना का पानी लाया जाता है। दिल्ली की जनता जल्द ही आम आदमी पार्टी को जवाबदेह ठहराएगी। दिल्ली सरकार खुद अपने नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में विफल रही है और अब इसका दोष हरियाणा पर मढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन