बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा करे आप सरकार: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2023

कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा ने शुक्रवार को राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार से मांग की कि वह प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा करे। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मूनक और करैल सहित घग्गर नदी के किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। कांग्रेस के नेताओं पंजाब की आप सरकार से मांग की कि वह किसानों और बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के मुआवजा पैकेज की घोषणा करे जो इलाके में मूसलाधार बारिश की वजह से भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष वडिंग ने पीड़ितों को मुआवजा देने के साथ-साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों, अस्पताल, पुल, स्कूल आदि की मरम्मत के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग की।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘चार लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है, उर्वर मिट्टी बह गई है और कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, डेयरी किसान अपने मवेशियों को खो चुके हैं, बाढ़ से आंतरिक सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र से धन और सभी तरह की सहायता की मांग करने और पीड़ितों को समय से वित्तीय सहायता मुहैया कराने के बजाय मुख्यमंत्री भगवंत मान दंभ के साथ व्यवहार कर रहे हैं और जरूरत के समय पीड़ितों को मदद से वंचित कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

140 KM दूर से दुश्मन को निशाना बनाएगा भारत का Khagantak 243 Glide Bomb, परीक्षण सफल होते ही China, Pakistan की बढ़ी टेंशन

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती