'हमने नहीं, AAP नेताओं ने किया अंबेडकर और भगत सिंह का अपमान' BJP का पलटवार

By अंकित सिंह | Feb 27, 2025

वार-पलटवार के बीच दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान आज मालवीय नगर से बीजेपी विधायक सतीश उपाध्याय ने आरोप लगाया कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी की नेता और एलओपी आतिशी ने बाबा साहब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह का अपमान किया है। जिस तरह से उन्होंने शहीद भगत सिंह की तस्वीर से जुड़े मुद्दे पर राजनीति की। सीएजी रिपोर्ट से ध्यान हटाने के लिए उन्होंने (आप) बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह के चित्रों के बारे में बात की। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Session: पुलिस ने निलंबित आप विधायकों को संसद जाने से रोका, आतिशी ने की निंदा, BJP पर साधा निशाना

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को सदन की कार्यवाही से तीन दिनों के लिए निलंबित करने के बाद उन्हें दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। आतिशी ने कहा कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) वालों ने सरकार में आते ही‘‘तानाशाही की हदें पार कर दीं।’’ मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आतिशी और आप के अन्य विधायकों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से बी. आर. आंबेडकर की तस्वीर कथित तौर पर हटाए जाने का विरोध किया। 

प्रमुख खबरें

IND vs JPN T20I: Umpire के फैसले पर विवाद, जानिए क्या है Reverse Hit का Wide Rule

Shashi Tharoor की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने India Sri Lanka रिश्तों पर रिपोर्ट को दी मंजूरी

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग

सुधारों और शासन पर PM Modi की अध्यक्षता में Union Ministers की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार से