AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की बढ़ीं मुश्किलें, वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले में ED ने दाखिल की चार्जशीट

By अंकित सिंह | Oct 29, 2024

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं के एक मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत (पूरक आरोपपत्र) दायर की। यह मामला ओखला इलाके में 36 करोड़ रुपये में जमीन खरीदने से जुड़ा है। 110 पन्नों की पूरक चार्जशीट में मरियम सिद्दीकी का भी नाम है, जिसे ईडी ने मामले में आरोपी के तौर पर गिरफ्तार नहीं किया था। अदालत 4 नवंबर को इस पर विचार कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में नहीं होगी हरियाणा वाली गलती! विधानसभा चुनाव से इसलिए AAP ने बनाई दूरी

उस समय बोर्ड के अध्यक्ष रहे खान पर बोर्ड में अवैध रूप से व्यक्तियों की नियुक्ति करने, दिल्ली सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने और कथित तौर पर व्यक्तिगत रूप से लाभ उठाने का आरोप है। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की, पिछले साल खान से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की और आपत्तिजनक भौतिक और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर