AAP सांसद ने राज्यसभा में दिया नोटिस, राज्य सरकार के मंत्रियों को परेशान करने के लिए न हो ED-सीबीआई का उपयोग

By अभिनय आकाश | Jul 25, 2022

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने आबकारी नीति-2021-22 में कथित नियमों और प्रक्रिया का उल्लंघन करने के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर आदमी पार्टी (आप) सरकार के सामने नयी मुश्किल खड़ी कर दी है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस की भी दिल्ली इकाई ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति (2021-22) में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पूरे मामले पर आप सरकार मनीष सिसोदिया के साथ खड़ी नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्य सरकार के मंत्री को परेशान किए जाने की सदन में चर्चा की बात करने हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है।

इसे भी पढ़ें: सांसदों ने रामनाथ कोविंद को दी विदाई, राष्ट्रपति ने कहा- पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए

बता दें कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराये जाने की अपनी सिफारिश के बाद उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्य सचिव को इस नीति को कथित तौर पर अवैध तरीके से बनाने, संशोधन और कार्यान्वयन में अधिकारियों और नौकरशाहों की भूमिका पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने कहा है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी, जिनकी निगरानी में उल्लंघन और चूक हुई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के प्रभारी मंत्री हैं। सक्सेना पहले ही केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 से संबंधित नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा