गुजरात चुनाव की तैयारी में जुटी AAP, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अहमदाबाद में करेंगे रोड शो

By अंकित सिंह | Mar 29, 2022

गुजरात में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से है। पिछले कई वर्षों से गुजरात की राजनीति को देखें तो वहां भाजपा बनाम कांग्रेस से चलता आ रहा है। हालांकि आम आदमी पार्टी की एंट्री ने इस बार के गुजरात चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है। सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली सफलता से उसमें उत्साह है और यही कारण है कि गुजरात चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत लगानी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी की ओर से नेताओं का गुजरात दौरा भी शुरू हो गया है। 

 

इसे भी पढ़ें: देश के नाम पर नहीं करेंगे राजनीति, केजरीवाल बोले- पंजाब की सुरक्षा के मामले में हम केंद्र के साथ हैं


बड़ी जानकारी इस वक्त यह है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 और 3 अप्रैल को 2 दिनों के गुजरात दौरे पर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी गुजरात जाएंगे। माना जा रहा है कि केजरीवाल के इस दौरे के बाद आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी चुनावी तैयारियों को धार देगी। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अप्रैल को अहमदाबाद पहुंचेंगे। इसी दिन दोनों नेता अहमदाबाद में भव्य रोड शो भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक यह रोड शो 3 से 4 किलोमीटर तक हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: किसके साथ गठबंधन करेगी आम आदमी पार्टी ? अरविंद केजरीवाल ने दिया दिलचस्प जवाब


पार्टी सूत्रों का दावा है कि यह रोड शो अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में होगा। आपको बता दें कि अहमदाबाद के पूर्वी इलाके में ज्यादातर पाटीदार रहते हैं। गुजरात में जब पाटीदार आंदोलन चल रहा था उस दौरान यह इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित था। गुजरात में आम आदमी पार्टी पाटीदारों को अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। आपको बता दें कि गुजरात में पाटीदारों ने भाजपा खिलाफ सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था तब से पाटीदारों को अपने पाले में करने की कोशिश में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जुटी हुई है। अरविंद केजरीवाल के इस दौरे के बाद आम आदमी पार्टी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी तय करेगी। स्थानीय नेताओं से अरविंद केजरीवाल की बड़ी बैठक होगी जिसमें यह तय होगा कि आने वाले चुनाव में कौन-कौन से मुद्दों को लेकर पार्टी मैदान में उतरेगी। 


प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh: चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन पर Y S Sharmila का वार, बोलीं- एक गठबंधन में है और दूसरा चमचा

चुनाव और श्रद्धांजलि (व्यंग्य)

Kirsten का लक्ष्य अपने दो साल के कार्यकाल में कम से कम एक ICC ट्रॉफी जीतना

दुर्घटना से देर भली! चार सेकेंड लेट नहीं होता तो...चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के समय क्या हुआ था?