दिल्ली की सभी सात सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी AAP: गोपाल राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में लोकसभा की सभी सात सीटों पर पार्टी अपने बलबूते चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर उनकी पार्टी की फिलहाल कोई बात नहीं चल रही है। राय ने सोमवार को कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सभी राज्यों के प्रदेश संयोजकों के साथ आज देर शाम बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आप की कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर कोई बातचीत नहीं चल रही है और पार्टी अपने बलबूते सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’’

इसे भी पढ़ें: AAP के साथ गठबंधन पर बोले राहुल, प्रदेश समिति नहीं चाहती हम साथ आएं 

राय ने कहा कि भाजपा ने पूर्ण राज्य के मुद्दे पर दिल्ली वालों को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार इस मांग को अपने चुनावी वादों में शुमार करती रही है। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में भी यह वादा किया था कि सत्ता में आने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता भाजपा के घोषणापत्र को जलाकर भाजपा की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow