Abdu Rozik ने Engagement टूटने का खोला राज, बोले- Trolling के कारण मंगेतर ने छोड़ा साथ

By एकता | May 27, 2026

अब्दू रोजिक अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ‘बिग बॉस 16’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अब्दू को उनकी क्यूटनेस और मजेदार अंदाज के लिए खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने स्टाइल और पॉजिटिव नेचर से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बार अब्दू रोजिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अब्दू ने अप्रैल 2024 में एक एमिराती लड़की से सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद जुलाई 2024 में उनकी सगाई टूट गई। उस वक्त इस खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने Ranveer Singh पर लगे बैन को बताया 'बिल्कुल गलत', बोले- आपसी सहमति से सुलझे विवाद

लोगों ने हाइट को लेकर बहुत बातें कीं

अब्दू रोजिक ने बताया कि लोगों ने उनकी एक्स-मंगेतर को लगातार मैसेज किए और कई तरह के सवाल पूछे। उन्होंने कहा, "मेरी सगाई हुई थी और हम शादी करने वाले थे। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, मेरे बहुत दुश्मन हैं। लोगों ने हमारी जिंदगी में बहुत दखलअंदाजी की। मुझे नहीं पता कि लोगों को उसका नंबर कैसे मिल गया। वो उसे मैसेज करने लगे कि वो हाइट में बहुत छोटा है, तुम उससे शादी कैसे करोगी? तुम दोनों चीजें कैसे मैनेज करोगे? इस तरह की बहुत बातें कही गईं।" अब्दू ने बताया कि उनकी मंगेतर से ऐसे सवाल पूछे गए, जिनसे वह काफी परेशान हो गई थीं।

अब्दू ने कहा, वो ये सब सह नहीं पाई

अब्दू रोजिक ने आगे बताया कि लगातार मिल रहे ताने और बातें उनकी मंगेतर बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा, "इतनी सारी बातें सुनकर वो खुद को संभाल नहीं पाई। आखिर में उसने मुझसे कहा कि मैं माफी चाहती हूं। मुझे पता है कि तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो और ये सब झेल सकते हो, लेकिन मैं इतना नहीं सह सकती।" अब्दू ने बताया कि उन्होंने भी इस फैसले को समझा और बिना किसी लड़ाई-झगड़े के रिश्ते को खत्म कर दिया।

इसे भी पढ़ें: आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की अनसुनी लव स्टोरी! नहीं करना चाहते थे शादी, फिर कैसे बीते हमसफर के रूप में 25 साल?

अब दोनों के बीच नहीं है कोई नाराजगी

अब्दू रोजिक ने यह भी साफ किया कि उनके और उनकी एक्स-मंगेतर के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस बात को काफी समय बीत चुका है और दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi: SCO क्षेत्र को आतंकवाद मुक्त बनाना लक्ष्य, मध्य एशिया यात्रा शुरू

Marathwada में कम बारिश से Soybean फसल बर्बाद, MP Rajenimbalkar ने मांगा मुआवजा

Donald Trump ने ISS अंतरिक्ष यात्रियों से की बातचीत, नयी स्पेस एकेडमी का किया ऐलान

US Open में Aryna Sabalenka लगातार तीसरा खिताब जीतकर हैट्रिक लगाने उतरेंगी