लंदन के एक सेमिनार में कश्मीर पर बोलने वाले थे अब्दुल्ला, रहस्यमय तरीके से जूम कॉल से हुए गायब, आयोजक ने कहा- हमें नहीं पता क्या हुआ

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2021

जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला मुख्य वक्ता के रूप में वीडियो लिंक के माध्यम से हिल्टन होटल, ब्राइटन में श्रम कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे। अंग्रेजी अखबार टाइम्स इंडिया ने पत्र के आधार पर सम्मेलन को संबोधित करने की बात की पुष्टि की। अब्दुल्ला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9.10 बजे अपने श्रीनगर स्थित घर से जूम पर दिखाई दिए, जब उन्होंने अपने ऑडियो और वीडियो की जांच करने के लिए जूम तकनीशियन के साथ एक संक्षिप्त बातचीत की। उन्हें पता चला की कार्यक्रम स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे तक शुरू नहीं होना है तो अब्दुल्ला ने एक छोटा साल ब्रेक लेकर फिर समय पर वापस आने की बात कही। लेकिन अब्दुल्ला ने अचानक ही बिल्कुल रहस्यमय तरीके जूम कॉल छोड़ दिया और फिर वापस जुड़े भी नहीं। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार