वर्ल्ड कप में अकादमी की शूटर मनीषा कीर और नीरू ढ़ांडा भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी

By देवांशी शर्मा | Jan 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी बेटियाँ मनीषा कीर और नीरू ढ़ांडा आगामी आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिल्ली में हाल ही में सम्पन्न नेशनल शूटिंग ट्रायल में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और चयनित टॉप-5 शॉटगन खिलाड़ियों में जगह बनाई। मनीषा कीर 109.62 राष्ट्रीय रैंकिंग के साथ तीसरे और नीरू ढ़ांडा 106.08 स्कोर के साथ पाँचवें स्थान पर रही। उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2021 में कायरो, मार्च में भारत और अप्रैल 2021 में कोरिया में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप का आयोजन होना है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 26 जनवरी के बाद शीतलहर की संभावना

दिल्ली में हाल ही में संपन्न नेशनल शूटिंग ट्रायल में भागीदारी कर भोपाल लौटे खिलाड़ियों ने टी.टी. नगर स्टेडियम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से भेंट की और उन्हें अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दिल्ली में आयोजित ट्रायल में अकादमी के खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए शाबाशी दी। उन्होंने मनीषा कीर और नीरू ढ़ांडा के वर्ल्ड कप में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

इसे भी पढ़ें: चोरी की बिजली से रोशन हो रहा था पंचायत भवन, कनेक्शन कटा तो ठप पड़े काम

उन्होंने कहा कि हमारी बेटियाँ अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का परचम फहरा रही हैं, जिन पर हमें गर्व है। संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने विभागीय उपलब्धियों की जानकारी से खेल मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डॉ. विनोद प्रधान एवं बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी, सहायक प्रशिक्षक शॉटगन इन्द्रजीत सिकदर उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर