मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र से आ रहे यूपी के प्रवासी मजदूरों के साथ हादसा, 8 मजदूरों की मौत और 50 से अधिक घायल हुए

By दिनेश शुक्ल | May 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार-गुरूवार की दरमयानी रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। यह मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रहे थे। बस और कंटेनर में हुई भीषण टक्कर की वजह से यह हादसा हुआ। जिसमें आठ मजदूरों की जान चली गई है और 50 मजदूर घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, गुना शहर से गुजरने वाले एनएच 46 पर यह हादसा बीती रात 2 बजे के आसपास का हुआ बताया जा रहा है। ये मजदूर कंटेनर से अपने गांव जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। सभी मृतक महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश में अपने मूल स्थानों पर जा रहे थे। यह भी बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने इनसे 3-3 हजार रुपए लिए थे।

इसे भी पढ़ें: UP-MP में 14 मजदूरों ने गंवाई जान, मुजफ्फरनगर में बेकाबू बस ने कुचला, गुना में ट्रक से भिड़ंत में मौत

मध्य प्रदेश सरकार ने हादसे में मारे गए मजदूरों के परिवार को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। मृतकों में इब्राहिम पुत्र शेर अली उम्र 18 वर्ष निवासी प्रतापगढ़ जिला उन्नाव, अजीत पुत्र राजकुमार कोरी उम्र 20 वर्ग निवासी जानकीगंज जिला उन्नाव, अर्जुन पुत्र भोला कोरी उम्र 21 वर्ष निवासी कैरो जिला रायबरेली, वसीम पुत्र हाफिज खां उम्र 23 वर्ष निवासी सैनी बाजार जिला रायबरेली, रमेश पुत्र रामप्रसाद उम्र 43 वर्ष निवासी भगवंत नगर जिला उन्नाव व सुधीर पुत्र उमेश चंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी निडोली जिला रायबरेली के नाम सामने आये हैं।अन्य दो लोगों की शिनाख्त भी की जा रही है। एएसपी टीएस बघेल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह सभी मजदूर महाराष्ट्र के मुंबई से आए थे और उत्तर प्रदेश में रायबरेली व उन्नाव स्थित अपने घर जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कर्फ्यू के बावजूद फैलता जा रहा कोरोना, संक्रमितों की संख्या 2,200 के पार

प्रदेश गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इस हादसे के मृतकों के प्रति दुख जताया है। यूपी सरकार मजदूरों के परिवार को दो लाख की सहायता राशि दे रही है। घायलों का भी प्रदेश सरकार इलाज करा रही है। गुना में हुई मजदूरों की मौत पर प्रदेश के पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा ने भी दुख व्यक्त किया है उन्होनें कहा यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य से गुजरने वाले मजदूरों को लेकर भी प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिए उन्होनें शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मजदूर या जो मजदूर मप्र से गुजर रहे है उनकी मौत हो रही है। उन्होनें मजदूरों के परिवारजनों को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता देने की माँग सरकार से की है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान महाराष्‍ट्र से उत्तर प्रदेश और बिहार जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश से होकर गुजर रहे हैं। इस दौरान मजदूरों के सड़क हादसों में जान गंवाने की लगातार खबरें आ रही हैं।

प्रमुख खबरें

Messi मैच विवाद: पूर्व खेल मंत्री Abdurahiman पर केस चलाने को राज्यपाल की हरी झंडी

James Anderson 2027 में Surrey से खेलेंगे County Championship लंकाशायर से नाता टूटा

Mehrajuddin Wadoo ने Gangte की हैट्रिक और कप्तानी को सराहा, युवा प्रतिभाओं के लिए मजबूत व्यवस्था की मांग की

Manchester United ने मुख्य कोच Michael Carrick को हटाया, Mauricio Pochettino ले सकते हैं जगह