मेरे हिसाब से AAP को 55 सीटें मिल रही, अगर मां-बहनें जोर का धक्का..., केजरीवाल ने कर दिया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 03, 2025

दिल्ली में चुनाव प्रचार समाप्त होने से कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मेरे अनुमान के मुताबिक आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं लेकिन अगर महिलाएं ज़ोर लगा दें- सभी वोट करने जायें और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझायें- तो 60 से ज़्यादा भी आ सकती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

इसे भी पढ़ें: AAP में ये भगदड़ क्यों मची है? केजरीवाल-सिसोदिया पर अमित शाह का तंज, बड़े मियां-छोटे मियां दोनों...

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा चुनाव जीतने के लिए अपने गुंडों और दिल्ली पुलिस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करेगी। वे मतदाताओं को, खासकर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को डराने-धमकाने की कोशिश करेंगे।’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को 3,000 से 5,000 रुपये की रिश्वत देने की कोशिश करेंगे और चुनाव के दिन उन्हें वोट देने से रोकने के लिए उनकी उंगलियों पर काली स्याही लगा देंगे। उन्होंने मतदाताओं से कहा, ‘‘उनसे पैसे ले लो, लेकिन उन्हें अपनी उंगली पर स्याही मत लगाने दो।’’ केजरीवाल ने कहा कि इन कथित गड़बड़ियों का मुकाबला करने के लिए उनकी पार्टी ने ‘‘त्वरित कार्रवाई दल’’ गठित किए हैं और झुग्गी-झोपड़ियों में जासूसी कैमरे और ‘बॉडी कैम’ वितरित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गलत कार्यों में लिप्त भाजपा के गुंडों को पकड़ने के लिए कैमरे लगाए हैं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह