दिल्ली के कनॉट प्लेस में लोगों के फोन लेकर भाग जाने का आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2024

दिल्ली पुलिस ने फोन करने के बहाने लोगों के मोबाइल फोन मांगने के बाद उसे लेकर कथित तौर पर फरार हो जाने के आरोपी 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपी पंजाब के पटियाला का निवासी है और उसका नाम जसबिंदर सिंह है। वह बीमा और गृह ऋण अधिकारियों को कनॉट प्लेस बुलाता था औरउनके फोन मांगता था तथा जब वे फोन वापस मांगते थे तो उसे लेकर फरार हो जाता था।

पुलिस के अनुसार सिंह इसी तरीके से फोन लूटने के पांच मामलों में शामिल पाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया, सिंह संभावित ग्राहक बनकर यहां कनॉट प्लेस में ऋण अधिकारियों के साथ बैठक की व्यवस्था करता था।

इसके बाद वह अपना फोन काम नहीं करने का बहाना बनाकर उनका फोन उधार लेता था और उसे लेकर गायब हो जाता था। एक पीड़ित ने सिंह का नम्बर उपलब्ध कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसका पता लगा लिया।

डीसीपी ने कहा, हमने बृहस्पतिवार को उसे महिपालपुर के एक होटल से पकड़ा। जांच के दौरान सिंह ने मोबाइल फोन चोरी के पांच मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

प्रमुख खबरें

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता Manoj Jarange अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh: बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना में पायलट की मौत

Prime Minister Modi ने पुस्तकों और पुस्तकालयों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया

Kasaragod में सतर्कता विभाग ने सर्वेक्षण अधिकारी की एवज में रिश्वत लेते एजेंट को गिरफ्तार किया