भारत में 230 दिन में Covid-19 के सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,891 मामले भी शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,36,628 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.62 प्रतिशत है। देश में 230 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 80,287 की वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं, 310 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,86,761 हो गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर घटकर 94.09 प्रतिशत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने कोविड-19 को लेकर दवाओं के उपयोग, उपचार पद्धतियों पर जारी किए संशोधित दिशानिर्देश

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 310 मामले सामने आए हैं, उनमें से 72 मामले केरल के और 33 मामले पश्चिम बंगाल के हैं। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,86,761 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,832, केरल के 50,904, कर्नाटक के 38,445, तमिलनाडु के 37,009, दिल्ली के 25,387, उत्तर प्रदेश के 22,972 और पश्चिम बंगाल के 20,121 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट