सोनू सूद की बहन मलविका ने थामा कांग्रेस का दामन, CM चन्नी और सिद्धू ने घर जाकर दिलाई सदस्यता

By अनुराग गुुप्ता | Jan 10, 2022

नयी दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। फिल्मों में खलनायक का किरदार निभाने वाले सोनू सूद ने असल जीवन में सुपरस्टार का रोल अदा किया है। उन्होंने कोरोना वायरस जैसी भीषण महामारी में बहुतेरे लोगों के जीवन का रक्षण किया है। लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले सोनू सूद की बहन मलविका सूद ने देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी का दामन थाम लिया है।

इसे भी पढ़ें: चुनावी ऐलान के बाद राहुल गांधी का ट्वीट, बोले- नफ़रत को हराने का सही मौक़ा है 

मोगा से लड़वाया जा सकता है चुनाव

पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ने की कोशिशें कर रही हैं। इसी बीच चर्चा है कि कांग्रेस सोनू सूद की बहन को मोगा से चुनावी मैदान पर उतार सकती है। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि वो मोगा में पिछले काफी समय से कैंपेन कर रही थीं। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनकी सहायता कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता