अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने लिया तलाक लेने का फैसला, खत्म की 18 साल की शादी

By रेनू तिवारी | Jan 18, 2022

मुंबई। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत हमेशा प्रशंसकों के पसंदीदा रहे हैं। रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या की शादी 18 साल पहले धनुष से हुई थी। दक्षिण फिल्मों के अभिनेता धनुष ने सोमवार को अपनी फिल्म निर्माता पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत से शादी के 18 साल बाद अलग होने की घोषणा की। मशहूर अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और धनुष ने 2004 में शादी की थी तथा उनके दो बेटे- यात्रा और लिंगा हैं।

धनुष (38) और ऐश्वर्या (40) ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खुद के अलग होने की घोषणा की। धनुष ने ट्विटर पर साझा किए गए एक नोट में कहा, दोस्त के रूप में, दंपति के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने दंपति के रूप में अलग होने का फैसला किया है। धनुष ने कहा, कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इससे निपटने के लिए हमें आवश्यक निजता दें।

इसे भी पढ़ें: मेघालय सरकार ने सचिवालय स्थानांतरण को मंजूरी दी 

आपको बता दें कि इससे पहले सुपरस्टार समंथा और चैत्नय भी एक दूसरे से अलग हो गये थे। अभिनेता नागा चैतन्य ने पहली बार पूर्व पत्नी, अभिनेता सामंथा रूथ प्रभु के साथ अपने तलाक के बारे में खोला है। इस जोड़े ने पिछले साल अक्टूबर में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग होने की घोषणा की। नागा चैतन्य और सामंथा ने 2 अक्टूबर को एक बयान जारी किया क्योंकि उन्होंने अपनी लगभग चार साल लंबी शादी को समाप्त कर दिया। 

प्रमुख खबरें

रायबरेली में अखिलेश यादव बोले, PDA वोटों की चोरी से रुकी थी सपा सरकार

Tata Sons और RBI की बातचीत पर Tata Trusts में उठे सवाल, लिस्टिंग की तैयारी तेज

Cauvery Water: तमिलनाडु को 4,000 क्यूसेक पानी देने के निर्देश पर कर्नाटक करेगा अपील, बोले DK Shivakumar

5 दिन बाद बड़ा धमाका, रहबर की तस्वीर ले ईरान की US को खतरनाक धमकी