अधीर रंजन ने ओम बिरला को लिखा पत्र, लोकसभा उपाध्यक्ष पद भरने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि आगामी मानसून सत्र में ही सदन के उपाध्यक्ष पद को भरा जाए। सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता ने यह भी कहा कि 17वीं लोकसभा के अस्तित्व में आने के बाद से ही उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करूंगा कि मानसून सत्र में ही उपाध्यक्ष का चुनाव हो। मैं आशा करता हूं कि आपके मार्गदर्शन में संवैधानिक व्यवस्था का पालन किया जाएगा।’’ मानसून सत्र 14 सितंबर से आरंभ हो रहा है। चौधरी ने कहा कि परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाता है और इसके कई उदाहरण भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘संवैधानिक व्यवस्था के मुताबिक नयी लोकसभा के वजूद में आने के बाद उपाध्यक्ष का पद जल्द से जल्द भरा जाता है।’’ उनके मुताबिक, एक साल बीत गए, लेकिन लोकसभा का उपाध्यक्ष खाली पड़ा है। पिछली लोकसभा में अन्नाद्रमुक के एम थम्बीदुरै को निविर्रोध उपाध्यक्ष चुना गया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

पूर्व सैनिक को Supreme Court से झटका, Smoking से हुए Stroke पर Disability Pension नहीं मिलेगी

वैवाहिक क्रूरता केस में LOC पर Andhra High Court की सख्त टिप्पणी, कहा- Personal Liberty से खिलवाड़ बंद हो

Bengaluru का दर्दनाक Accident: HDFC बैंक कर्मचारी की मौत का Live Video, CCTV फुटेज वायरल

AI Summit में Chinese Robodog पर बवाल, AAP का BJP पर हमला- ये कॉपी-पेस्ट सरकार है