Adipurush Song Jai Shri Ram । अजय-अतुल की जोड़ी ने फिर कर दिखाया कमाल, पिछले 24 घंटों से नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है गाना

By एकता | May 21, 2023

साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इसलिए निर्माताओं ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को एक इवेंट में निर्माताओं ने आदिपुरुष का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज किया। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड करने लगा। इतना ही नहीं गाने का वीडियो यूट्यूब पर पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला वीडियो भी बन गया है। क्वार्ब द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में आदिपुरुष के गाने को 26,291,237 व्यूज और 484,186 लाइक्स मिले हैं। बता दें, इस गाने ने व्यूज के मामले में अक्षय कुमार के गाने 'क्या लोगे तुम' को पछाड़ दिया है।

'जय श्री राम' फिल्म आदिपुरुष की म्यूजिक एल्बम का पहला गाना है, जिसने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। 2 मिनट और 39 सेकंड के इस गाने के वीडियो की शुरुआत प्रभास की आवाज के साथ होती है, जो रावण के खिलाफ युद्ध छेड़ने की हुंकार भरते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वीडियो जैसे-जैसे आगे बढ़ती है श्री राम, जानकी, हनुमान जी से लेकर लंका तक के दृश्य दिखाए जाते हैं। 'जय श्री राम' एक जादुई गाना है, जिसे सुनने पर आपको एक अलग ही शक्ति का एहसास होगा।

इसे भी पढ़ें: Anurag Kashyap की बेटी Aaliyah को बॉयफ्रेंड ने शादी के लिए किया प्रपोज, स्टार किड ने शेयर की तस्वीरें

अजय-अतुल की जोड़ी ने एक बार फिर कर दिखाया कमाल

आदिपुरुष के गाने 'जय श्री राम' का संगीत पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने दिया है। वहीं मनोज मुंतशिर शुक्ला ने इस गाने के बोल लिखे हैं। गाने के बोल और संगीत दोनों ही दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। यहीं वजह है कि रिलीज होने के बाद से यह गाना नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Venezuela में ONGC के लिए खुला कमाई का रास्ता, US Sanctions हटने के बाद भारत की Crude Oil सप्लाई में होगा बड़ा सुधार

Middle East Crisis के बीच India का बड़ा कदम, LPG Shortage रोकने को पहली बार Refineries के लिए तय हुए उत्पादन लक्ष्य

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया