Aditi Rao Hydari New Car: अदिति राव हैदरी बनीं Audi Q7 SUV की मालकिन, गाड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

By प्रिया मिश्रा | May 05, 2022

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और रॉयल अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में अदिति ने एक नई चमचमाती Audi Q7 SUV खरीदी है। इस गाड़ी की शोरूम में पूजा करते हुए अदिति की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि आदित्य की इस कार की ऑन रोड कीमत 1 करोड़ रुपए है। वहीं, इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 88.33 लाख रुपए है।

इसे भी पढ़ें: सड़क पर कंडोम बेचती दिखीं ये मशहूर एक्ट्रेस, ट्रोलर्स से कहा - 'ड्रग्स खरीदने में शर्म करो, प्रोटेक्शन खरीदने में नहीं'

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, अदिति राव हैदरी के पास कई और लग्जरी कारें हैं, जिनमें Mercedes GLE 250D और Ford Endeavour समेत कई और कारें हैं। रिपब्लिक वर्ल्ड के मुताबिक, 2020 में अदित राव हैदरी की नेट वर्थ करीब 60 करोड़ रुपये थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदिति साउथ की फिल्मों में काम करने के लिए फीस के तौर पर करीब 1 करोड़ रुपये ले रही हैं।

इसे भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों के बीच जब ईद पार्टी में सिद्धार्थ को देखकर कियारा ने कहा 'Hi', एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नई कार खरीदी है। इसमें शनाया कपूर अथिया शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश का नाम शामिल है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति हाल ही में रिलीज हुई तमिल फिल्म हे सिनामिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान और काजल अग्रवाल भी थे। इस फिल्म में अदिति की एक्टिंग की काफी सराहना की गई।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport परिसर में जलभराव पर प्रबंधन की सफाई, 30 मिनट में स्थिति सामान्य

Mumbai के Vile Parle की शांता भवन इमारत में आग से 2 की मौत, 6 लोग झुलसे

Hariyali Amavasya 2026: सावन की अमावस्या पर बन रहे विशेष संयोग, जानें Puja Vidhi और दान का महत्व

Rahul Gandhi ने PM Modi पर लगाया देश के हित बेचने का आरोप, Adani केस का दिया हवाला