आदित्य ठाकरे बोले- बढ़ी कीमतों पर चर्चा के लिए लाउडस्पीकर का करें इस्तेमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को हनुमान चालीसा को लेकर राजनीति तब गर्मा गईजब राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारणों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। वहीं, एक निर्दलीय विधायक रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शनिवार को अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ कराने को कहा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदोंपर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर बजाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद इस बयानबाजी की शुरुआत हुई। राज ठाकरे ने तीन मई से पहले मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है और शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर और ऊंचे स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: अब वाराणसी में अजान के वक्त हनुमान चालीसा का पाठ, लोगों के घरों पर लगाए गए लाउडस्पीकर

हनुमान चालीसा के पाठ के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सीधे जवाब देने से परहेज किया और कहा कि कीमतों में वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘‘आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारणों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।’’ इस मुद्दे पर निर्दलीय विधायक राणा ने मुख्यमंत्री ठाकरे से शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अपने निजी आवास ‘मातोश्री’ में हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा, जिसकी शिवसेना ने आलोचना की। विदर्भ क्षेत्र के बडनेरा से विधायक राणा राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबद्ध हैं। राणा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो ‘‘हम मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे’’। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश