योगी आदित्यनाथ ने साधा सपा-बसपा पर निशाना, कहा- गठबंधन का हो चुका है तलाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2019

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए बुधवार को कहा कि गठबंधन का  तलाक  हो चुका है और जनता ने गठबंधन के दुष्प्रचार को कोई तवज्जो नहीं दी। योगी ने विधानसभा में वर्ष 2019-20 की अनुपूरक मांगों पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि लोग बडे़-बडे़ दावे करते थे। बड़ी-बड़ी घोषणाएं लोग करते थे... गठबंधन का तलाक पहले ही हो चुका है। 

उन्होंने कहा कि मैंने तब भी इस बात को बार-बार कहा था कि हमें इस बात की परवाह नहीं होनी चाहिए कि कौन गठबंधन का रहा है और कौन महागठबंधन कर रहा है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की लाज बचाई है और कह दिया कि जो विकास नहीं करेगा, उसके साथ जनता नहीं होगी। उसे झूठी घोषणाओं, नारों, धरने, प्रदर्शन और राजनीति से मतलब नहीं है।

इसे भी पढ़ें: यादव परिवार से इस चेहरे की हो सकती बीजेपी में एंट्री!

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व (लोकसभा चुनाव) में उत्तर प्रदेश में एक लाख 63 हजार बूथों पर चुनाव हुए। एक भी बूथ पर पुनर्मतदान नहीं हुआ। योगी ने कहा कि जनता ने सभी दीवारों को तोड़ा...जाति, मत, मजहब और क्षेत्र...लोकतंत्र को सही मायने में उत्तर प्रदेश में स्थापित किया। सात चरण में हमारे यहां कोई हिंसा नहीं हुई जबकि पश्चिम बंगाल में हर चरण में भीषण हिंसा हुई। व्यापक नरसंहार भी हुआ। 

सेना के शौर्य की कहानी देखें:

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती