कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले युवक को एडीएम ने मारा थप्पड़

By दिनेश शुक्ल | May 24, 2021

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर का भ्रमण करने निकली एडीएम की कार्रवाई का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर बवाल कारण बन गया है। विडियो में एडीएम ने कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानदार को झूठ बोलने पर थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद एडीएम के इस थप्पड़ की गूंज जिले से लेकर प्रदेश की राजधानी तक सुनाई दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना लॉकडाउन के दौरान मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चोर पकड़ाया, बीस मोटर साइकिल बरामद

सोमवार को उसका ताजा उदाहरण शाजापुर शहर में देखने को मिला जिसमें एक सामान्य घटनाक्रम को लेकर जिले से प्रदेश की राजधानी तक सियासत गर्मा गई। हुआ यूं कि कोरोना कर्फ्यू में लॉकडाउन की स्थिति को देखने के लिए शाजापुर की एडिशनल कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय नगर भ्रमण पर निकली थी। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक दुकान खोलकर बैठा हुआ है। इस पर एडीएम राय ने अपना वाहन रुकवाया और उससे दुकान खोलने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसकी दुकान में ही उसका घर है। इस पर एडीएम राय ने अपने सुरक्षा कर्मियों से युवक की बात की सत्यता का पता लगाने को कहा। दुकान की तलाशी लेने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने राय को बताया कि युवक झूठ बोल रहा है। इस पर राय ने भावावेश में आकर युवक को थप्पड़ मार दिया।

 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सिंह बोले मध्‍य प्रदेश कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को पूरी तरह तैयार

इस घटना का विडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामले में तेजी से सियासत गर्मा गई और जिला मुख्यालय से लेकर प्रदेश स्तर तक सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई। कांग्रेस ने मुद्दे को भुनाते हुए इसे प्रदेश में अधिकारियों की निरंकुशता बताकर एडीएम के निलंबन की मांग शुरू कर दी है। वहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बुद्धिजीवियों का जबर्दस्त शब्द युद्ध छिड़ गया है जो दो धड़ों में बंटकर अपने तर्कों से घटनाक्रम के सही-गलत का फैसला कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी