एडमिरल करमबीर सिंह ने संभाला नये नौसेना प्रमुख का कार्यभार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नयी दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को भारतीय नौसेना के 24वें प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। वह ऐसे पहले हेलिकॉप्टर पायलट हैं जो बल का संचालन करेंगे। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। करीब चार दशक के उत्कृष्ट कॅरियर के बाद लांबा सेवानिवृत्त हो गये हैं। शीर्ष पद पर नियुक्ति से पहले सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीज (एफओसी-इन-सी) थे। 

नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल सिंह की तत्काल प्राथमिकता नये जंगी जहाजों, पनडुब्बियों एवं विमानों को शामिल कर भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण में लंबे समय से चली आ रही देरी को जल्द से जल्द पूरा करना है। फिलहाल नौसेना में करीब 132 जहाज, 220 विमान और 15 पनडुब्बियां हैं। एडमिरल सिंह की हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मौजूदगी के विस्तार और समग्र प्रभाव पर फोकस करने की भी संभावना है। हिंद महासागर में चीन बहुत तेजी से अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।

इसे भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर बोले नीतीश कुमार, हमें प्रस्ताव मंजूर नहीं

सिंह की पदोन्नति को अंडमान निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिल वर्मा ने वरियता के आधार पर चुनौती दी थी। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने वाइस एडमिरल वर्मा की याचिका खारिज कर दी जिसके बाद सिंह ने सैन्य न्यायाधिकरण का रुख किया था। सशस्त्र बल न्यायाधिकरण ने नये नौसेना प्रमुख के तौर पर एडमिरल सिंह के प्रभार संभालने को हरी झंडी दे दी और कहा कि इस पद पर उनका बने रहना मामले में सुनवाई के नतीजों पर निर्भर करेगा। न्यायाधिकरण ने मामले में अगली सुनवाई के लिये 17 जुलाई की तारीख तय की है। एडमिरल सिंह के इस पर नवंबर 2021 तक बने रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

Google ने भारत और मैक्सिको में नौकरियां स्थानांतरित करने के लिए 200 कोर टीम कर्मचारियों को निकाला: रिपोर्ट

Jammu-Kashmir के रामबन में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, 11 घायल

Southern China में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन