Southern China में राजमार्ग ढहने से कम से कम 36 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

दक्षिणी चीन में भारी बारिश के बाद एक राजमार्ग का एक हिस्सा ढह जाने के कारण कई कारें ढलान से लुढ़कते हुए नीचे आ गईं और कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

गुआंगदोंग प्रांत के कुछ हिस्सों में पिछले दो हफ्तों में बारिश और बाढ़ आने के साथ ही ओलावृष्टि हुई है। पिछले सप्ताहांत प्रांत की राजधानी गुआंगझोऊ में एक तू्फान में पांच लोगों की मौत हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि बारिश के कारण राजमार्ग के नीचे की जमीन धंस गई और इस वजह से सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्हें तेज आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने वहां एक बड़ा गड्ढा देखा। स्थानीय मीडिया में जारी वीडियो और तस्वीरों में घटनास्थल पर धुआं निकलता और आग लगी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही घटनास्थल पर गाड़ियों का ढेर नजर आ रहा है।

प्रमुख खबरें

No. 3 पर बल्लेबाजी की चुनौती? Devdutt Padikkal बोले - सिर्फ Team India के योगदान पर फोकस

Asian Games में नया रिकॉर्ड बनाने उतरेंगी Gyaneshwari Yadav, Mirabai Chanu की चुनौती पर भी बेफिक्र

ASIM RIAZ ने बिग बॉस 20 को बताया फ्लॉप, फिर डिलीट किया ट्वीट

Satya Niketan हादसा: CM Gupta का ऐलान, अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी