पिता को लेकर विवाद पर अदनान सामी ने कहा- मेरे पिता का मेरे पद्मश्री से क्या लेना-देना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2020

मुंबई। पाकिस्तानी मूल के गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद से शुरू हुए विवाद पर सामी ने गुरुवार को कहा कि कुछ नेता राजनीतिक लाभ के लिए बेवजह उनका नाम विवादों में घसीट रहे हैं। सामी को 2016 में भारत की नागरिकता दी गई थी। उन्होंने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर सरकार का ‘अनंत आभार’ व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों से उनके अच्छे संबंध है। 

इसे भी पढ़ें: अदनान ने अपनी प्रतिभा से भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया: केंद्र के समर्थन में उतरे पासवान

उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा,‘‘आलोचना करने वाले कुछ राजनेता हैं। वे किसी राजनीतिक एजेंडा के तहत ये कर रहे हैं और इसका मुझसे कोई लेना देना नहीं है। मैं नेता नहीं हूं, मैं संगीतकार हूं।’’ दरअसल सामी के पिता पाकिस्तान वायु सेना में पायलट थे और इसी लिए सामी के नाम पर विवाद है लेकिन सामी पूरे विवाद को गैरजरूरी मानते हैं।

इसे भी पढ़ें: अदनान को पद्मश्री की आलोचना पर BJP का पलटवार, कहा- वह अत्यधिक हकदार हैं

उन्होंने कहा,‘‘मेरे पिता पुरस्कृत लड़ाकू पायलट थे और एक पेशेवर सैनिक थे। उन्होंने अपने देश के प्रति अपना फर्ज निभाया। उसके लिए मैं उनका सम्मान करता हूं। वह उनका जीवन था और उसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। मैंने उससे लाभ नहीं उठाया और न ही उसका श्रेय लिया। ठीक इसी प्रकार से मैं जो करता हूं उसका श्रेय उन्हें नहीं दिया जा सकता। मेरे पुरस्कार का मेरे पिता से क्या लेना देना? यह गैरजरूरी है।’’

BJP के खिलाड़ियों की टीम का हुआ विस्तार, Saina Nehwal पार्टी में शामिल

प्रमुख खबरें

Sunita Kejriwal, मंत्री आतिशी ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की

Welcome To The Jungle में अक्षय कुमार के साथ शामिल हुए Aftab Shivdasani, पोस्ट की अजीब तस्वीर

Vari Energies को Gujarat में 400 मेगावाट मॉड्यूल की आपूर्ति का मिला ठेका

माहेश्वरी चौहान ने शॉटगन क्वालीफिकेशन में जीता Silver, भारत को दिलाया पेरिस ओलंपिक कोटा