बाबरी मस्जिद मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आडवाणी का बयान 24 जुलाई को और जोशी का 23 जुलाई को दर्ज होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

लखनऊ। बाबरी मस्जिद ढहाये जाने के मामले की सुनवायी कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज करने की तारीख 24 जुलाई तय की है। विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत बयान 24 जुलाई को दर्ज किया जाएगा। लगभग 92 वर्षीय आडवाणी का यह बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा। न्यायाधीश ने अपने आदेश में भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी के बयान दर्ज करने की तारीख 23 जुलाई तय की है।  

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया