एयरो इंडिया शो के पार्किंग में लगी भीषण आग, 300 कार जलकर खाक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2019

बेंगलुरू। बेंगलुरू स्थित येलाहंका वायु सेना केंद्र के पार्किंग क्षेत्र में शनिवार को भीषण आग लग गई। वहां पर एयरो इंडिया शो का 12वां संस्करण चल रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल सेवा के डीजीपी एम एन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि एयरो शो के खुले पार्किंग क्षेत्र में आग लगने से करीब 300 कार जल गये। आस-पास की कारों को हटा कर जगह बनाकर आग को फैलने से रोका गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है। किसी के व्यक्ति के घायल होने या कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। 

बता दें कि आग संभवत: सूखी घास में लगी और तेज हवाओं ने उसके फैलने में मदद की। इलाके में धुआं भर गया और इससे स्थानीय लोगों और एयरो इंडिया शो देखने आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रमुख खबरें

Russia के सबसे अजीब इलाके को बचाएगा भारत, पुतिन-जयशंकर की मुलाकात पर बड़ा खुलासा!

Milad un Nabi 2026: मस्जिदों से जुलूस तक, जानें 26 अगस्त को क्या-क्या होगा?

Team India के Prasidh Krishna ने बताया सफलता का मंत्र, पिच के हिसाब से की बॉलिंग

Abhishek Banerjee की याचिका पर Supreme Court का बड़ा एक्शन, सायोनी घोष-काकोली घोष समेत TMC के बागी सांसदों को नोटिस जारी