अफगानिस्तान के कप्तान अशगर बर्खास्त, राशिद खान-मोहम्‍मद नबी ने जताया कड़ा विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2019

काबुल।अशगर अफगान को शुक्रवार को अफगानिस्तान के कप्तान पद से बर्खास्त कर दिया गया और क्रिकेट बोर्ड ने तीनों प्रारूपों में अलग अलग कप्तान नियुक्त कर दिये लेकिन उसके इस कदम से राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे सीनियर खिलाड़ी खुश नहीं हैं। यह कदम विश्व कप शुरू होने से केवल दो महीने पहले उठाया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने अशगर को तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह रहमत खान, गुलबादिन नैब और राशिद को क्रमश: टेस्ट, वनडे और टी20 टीमों का कप्तान नियुक्त किया। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने कनाडा को 7-3 से हराकर शाह कप के फाइनल में किया प्रवेश

एसीबी का फैसला राशिद और नबी को नागवार गुजरा। ये दोनों अभी आईपीएल में खेल रहे हैं। राशिद ने ट्वीट किया, ‘‘चयनसमिति का पूरा सम्मान करते हुए, मैं फैसले से पूरी तरह असहमत हूं क्योंकि गैरजिम्मेदाराना और पक्षपातपूर्ण है। क्रिकेट विश्व कप हमारे सामने है, कप्तान अशगर अफगान को हमारी टीम का कप्तान बनाये रखना चाहिए था। टीम सफलता में उनकी कप्तानी का अहम योगदान रहा है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से कुछ महीने पहले कप्तान बदलने से अस्थिरता पैदा होगी और टीम का मनोबल भी प्रभावित होगा।’’

इसे भी पढ़ें: मिशा जिल्बरमैन ने कहा, खिलाड़ियों के साथ नहीं होना चाहिए भेदभाव

नबी ने भी सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट पर अपनी खीझ निकाली।उन्होंने लिखा, ‘‘टीम का सीनियर खिलाड़ी होने और अफगानिस्तान क्रिकेट का विकास का गवाह होने के नाते मुझे लगता है कि विश्व कप से पहले कप्तान बदलना सही नहीं है। अशगर की अगुवाई में टीम में बहुत अच्छा तालमेल था और मेरी निजी राय है कि वह हमारी अगुवाई करने के लिये सबसे सही व्यक्ति है।’’

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow