Taliban राज में बनी अफ़ग़ानिस्तान की पहली सुपरकार, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

By अंकित सिंह | Jan 18, 2023

अफगानिस्तान में जब से तालिबान का कब्जा हुआ है, तब से यह देश लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तालिबान शासन द्वारा लिए गए कई फैसलों की आलोचना भी हुई है। दावा तो यह भी किया जाता है कि तालिबान अफगानिस्तान को विज्ञान और टेक्नोलॉजी से दूर ले जा रहा है। इन सब के बीच तालिबानी हुकूमत ने अफगानिस्तान में एक ऐसी सुपरकार बनाई है जिसकी हर जोर चर्चा हो रही है। आज हम आपको इस सुपरहिट कार के बारे में बताने जा रहे हैं। यह कार टोयोटा के इंजन से लैस है। इसे MADA 9 सुपरकार कहा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक काबुल के रहने वाले इंजीनियर मोहम्मद राजा अहमदी ने इसे तैयार किया है। वे इस कार के निर्माण को लेकर पिछले 5 सालों से काम कर रहे थे।

 

इसे भी पढ़ें: Auto expo 2023: बाजार में धूम मचाने आ रही टाटा की यह CNG कार, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगा शानदार बूट स्पेस


हमेशा हिंसा और फतवों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले तालिबानी हुकूमत फिलहाल इस कार को लेकर भी चर्चा में है। इसे स्थानीय एनटॉप के डिजाइन स्टूडियो में तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक इस कार में अभी बहुत सारा काम करना बाकी है। लेकिन दिखने में यह कार पूरी तरह से सुपर कार दिख रही है। इसके फीचर और तकनीक के बारे में भी कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पा रही है। इस कार को तैयार करने में 30 इंजीनियर भी लगे रहे हैं। इस वीडियो को तालिबान के हुक्मरानों की ओर से भी ट्वीट किया गया है। तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने इसे पेश किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। 

 

इसे भी पढ़ें: Auto Expo 2023: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार से हटा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 550 KM


दावा किया जा रहा है कि इस कार में टोयोटा कोरोला का इंजन डाला गया है। भारत में टोयोटा की यह कार काफी लोकप्रिय है। अभी यह कार पूरी तरीके से तैयार नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत सुहैल शाहीन ने भी इस कार का एक वीडियो अधिकारी टि्वटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि अफगान के काबिल नौजवानों को चाहिए कि वह अफगानिस्तान के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाए। आपको बता दें कि अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति पिछले 40 सालों से लगातार बिगड़ी हुई है। अगर ऐसे में वहां इस तरह के कार का निर्माण होता है तो जाहिर सी बात है इस देश के लिए एक बड़ी खबर है।

प्रमुख खबरें

कसाब को फांसी दिलवाई, अब पाकिस्तान देता है सफाई, 6 महीने के अंदर PoK होगा हमारा, मुंबई में गरजे UP के सीएम योगी

Uttar Pradesh में पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा, 20 को वोटर सुनायेगें फैसला

Cannes Film Festival 2024 | कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की होगी सर्जरी

दिलीप घोष के पोलिंग एजेंट की हत्या मामले में एक्टिव हुई NIA, टीम पूर्व मेदिनीपुर के मोयना पहुंची