अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान 10 नवंबर से पाकिस्तान का दौरा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी बुधवार से पाकिस्तान का दौरा करेंगे। दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से स्थापित करने के प्रयासों के तहत यह यात्रा होगी। मंगलवार को मंत्री के दौरे की घोषणा की गई। विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि यह यात्रा विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की 21 अक्टूबर को काबुल की यात्रा के बाद हो रही है और पाकिस्तान एक शांतिपूर्ण, स्थिर, संप्रभु, समृद्ध अफगानिस्तान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें: तमिलनाडु में 835 नये मामले आने के साथ ही चेन्नई में संक्रमितों की संख्या बढ़ी; 12 लोगों की मौत

स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगान लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए तत्काल मानवीय सहायता और आर्थिक सहायता प्रदान करने का आग्रह करता रहा है। विदेश कार्यालय ने कहा है कि अपनी तरफ से पाकिस्तान, अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय और आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रमुख खबरें

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा

Bihar में शाम 7 बजे लड़कियां सुरक्षित क्यों नहीं, Jamui मामले पर Rahul Gandhi का वार