अफगानिस्तान में शादी समारोह पर मोर्टार से गोले दागे गए, सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2021

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में एक विवाह समारोह पर मोर्टार से गोले दागे जाने से उनकी चपेट में आकर कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। कापीसा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता शहयाक शोरेश ने रविवार को कहा कि तालिबान चरमपंथियों ने तागब जिले में एक सरकारी सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे, जिनकी चपेट में एक मकान भी आ गया।

इसे भी पढ़ें: क्या अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट होगा अनिवार्य? बाइडेन सरकार ने दिया जवाब

उन्होंने कहा कि हमला बीती रात हुआ। हालांकि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने ट्वीट कर पुलिस पर आम लोगों के मकान को निशाना बनाकर मोर्टार से कई गोले दागने का आरोप लगाया। तालिबान और सरकारी सुरक्षा बल हमलों के लिये एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में हमलावरों की पहचान मुश्किल से हो पाती है। संयुक्त राष्ट्र ने दोनों पक्षों से आम नागरिकों की रक्षा के लिये अधिकएहतियात बरतने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Surya Tilak: मध्य प्रदेश के इस मंदिर में रोजाना होता है श्रीराम का सूर्य तिलक, सदियों से चली आ रही ये परंपरा

Kanguva Box Office Prediction | बाहुबली, पुष्पा और केजीएफ जैसी बड़ी फिल्मों को मात देगी एक्शन मूवी कांगुवा? हॉलीवुड के विजुअल एक्सपीरियंस का मिलेगा अनुभव

चरणजीत सिंह चन्नी ने स्टंटबाजी वाले बयान पर दी सफाई, कहा- सशस्त्र बलों के जवानों पर हमें गर्व है

राहुल गांधी राय बरेली और अखिलेश यादव कन्नौज सीट से चुनाव हारेंगे : Keshav Prasad Maurya