T20 World Cup 2026 के लिए Afghanistanटीम का ऐलान, Rashid Khan को सौंपी गई कप्तानी

By अंकित सिंह | Dec 31, 2025

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को आगामी टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें राशिद खान कप्तान होंगे। यही टीम 19 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाली वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी खेलेगी। टी20 विश्व कप अगले साल 7 फरवरी से शुरू होगा। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, ऑलराउंडर गुलबदीन नायब और कंधे की चोट से उबरकर लौट रहे तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक दोनों टीम में वापसी कर रहे हैं।

अफगानिस्तान 2024 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, आईसीसी टूर्नामेंट में यह उनकी पहली उपलब्धि थी। अफगानिस्तान आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप डी में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा और यूएई के साथ है। राशिद खान की अगुवाई वाली टीम 8 फरवरी को चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

इसे भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया

अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदज़ई, सिद्दीकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरज़ई, मुजीब उर रहमान, दरवेश रसूली, इब्राहिम जादरान।

रिजर्व खिलाड़ी: एएम ग़ज़नफ़र, एजाज अहमदज़ई और जियाउर रहमान शरीफी।

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR