जहरीली शराब से 4 मौतों के बाद पुलिस ने की कार्यवाही,10 पेटी अवैध शराब की जब्त, तोड़ी शराब की भट्टी

By सुयश भट्ट | Jan 19, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में इंदुर्खी गांव में जहरीली शराब पीने से 4 संदिग्ध मौतों के बाद पुलिस और जिला प्रशासन सख्त हो गया है। देर रात एसआईटी की टीम ने इन्दुर्खी गांव में दबिश देकर 10 पेटी अवैध शराब जब्त की है। एएसपी और लहार एसडीओपी ने अवैध शराब के साथ भिल्ले बाथम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें:"यह घर बिकाऊ है", हम मुस्लिम समाज और प्रशासन से पीड़ित हैं, जानिए क्या है पूरा मामला 

जिसके बाद अवैध शराब बनाने के खिलाफ ग्वालियर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाही की है। विभाग ने कंजरों के डेरो में तैयार हो रही अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर दिया।आबकारी के सहायक आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देश पर नयागांव स्तिथ कंजरो के डेरों पर दबिश दी। वहां 2 भट्टियों पर लगभग 23000 लीटर गुड़ लाहन चढ़ा था। वहीं 45 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई।

आपको बता दें कि आबकारी विभाग ने गुड़ लाहन का मौके पर ही सेम्पल लेकर उसे नष्ट कर दिया। कार्रवाही को अंजाम देने में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर नरेश कुमार चौबे के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर यादव,आबकारी मुख्य आरक्षक नरेश चौहान, खेमराज मोदी, आबकारी आरक्षक संजय भदौरिया, सुनील सिंह, पंकज शर्मा, रामप्रकाश साक्यवार और अनुबंधित वाहन चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त

यौन शोषण के मामले में बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ेंगी मुश्किलें? फिर कोर्ट पहुंचीं 4 महिला रेसलर, याचिका में फैसले को पुरानी सोच वाला बताया

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव