उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी ने बताई कांग्रेस की नई परिभाषा

By सुयश भट्ट | Sep 28, 2021

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में रिक्त हुई विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग होगी। प्रदेश में खंडवा लोकसभा के साथ ही रैगांव, जोबट और रैगांव विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें:निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग  

वहीं उपचुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस में जमकर बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों ही पार्टियां जीत का दावा कर रही है। इस बीच प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए INC का फूलफॉर्म बताया है। I - It's N –Not even a C -Choice

इसे भी पढ़ें:बयान देकर फसे विधायक रामेश्वर शर्मा, मांगी राजपूतों से क्षमा 

आपको बता दें कि उपचुनाव के लिए 1 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन जमा करने की आखरी तारीख 8 अक्टूबर है। 13 अक्टूबर नाम वापसी की अंतिम तिथि है। वहीं 30 अक्टूबर को मतदान होगा। 2 नवंबर को मतगणना की जाएगी। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ